केंद्रीय बजट और उसपर आम आदमी की प्रतिक्रिया

2023-24 के आम बजट से आम जनता महंगाई से भले ही राहत महसूस न कर रही हो मगर मध्य वर्ग आयकर में भारी छूट पर प्रसन्न है।

केंद्रीय बजट और उसपर आम आदमी की प्रतिक्रिया

अपने बजट भाषण में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने निजी आयकर से जुड़ी पांच घोषणाएं पेश कीं। इसके तहत छूट की सीमा सात लाख कर दी गई है। अब सात लाख रुपए तक कमाने वाले को आयकर नहीं देना होगा। साथ ही टैक्‍स छूट की सीमा को तीन लाख रुपए कर दिया गया है।

नयी टैक्स व्यवस्था में नौकरीपेशा लोागें को 50 हजार रुपए तथा पेंशनभोग‍ियों जिनमे फैम‍िली पेंशनर्स भी शामिल है, को 15000 रुपए तक स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन की घोषणा की गई है।

अध‍िकतम सरचार्ज को 37 से घटा कर 25 प्रतिशत कर द‍िया गया अब यह दो करोड़ रुपए से अध‍िक आय वालों के ल‍िए क‍िया गया है। इस कटौती के बाद आयकर की अध‍िकतम दर 42.74 प्रत‍िशत से 39 प्रत‍िशत हो जाएगी।

नौकरीपेशा जनता को र‍िटायरमेंट के समय जमा छुट्ट‍ियों के बदले मिलने वाली रक़म पर टैक्‍स छूट की सीमा तीन लाख रुपए से 25 लाख रुपए कर दी गई है। ध्यान रहे यह फायदा सरकारी नौकरी से र‍िटायर होने वालों के लिए नहीं है।

वर्ष 2023 के आम जनता की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि उनकी गृहस्ती से जुड़े बजट में कोई राहत नहीं मिली। इनमे दाल, चावल और आटा जैसी बुनियादी सामान के दाम में कोई अंतर न होना मन जा रहा है। मध्य वर्ग को उम्मीद थी कि इस बजट में सरकार महंगाई को कम करने वाला बजट लाएगी। हालांकि निजी टैक्स में राहत से उन्हें कुछ सुकून है।

इस बजट में आय कर सीमा को 5 से 7 लाख रुपये करने को मध्य वर्ग सरकार द्वारा उठाया गया एक अच्छा क़दम मान रही है। लोगों की प्रतिक्रिया भी इस पर सकारात्मक है मगर उनका मानना है कि इसका प्रभाव प्रमुख क्षेत्रों पर भी पड़ेगा जिसके नतीजे में महीने भर के व्यवस्थित बजट के साथ परिवार से सुविधा की गुंजाईश रहेगी।

इस बजट में किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू किये जाने की घोषणा है। इसके अंतर्गत मोटे अनाज उपजाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें ज्वार, बाजरा और रागी की उपज बढ़ाने पर प्रोत्साहन मिलेगा। आमजन का मानना है कि बजट में इसे जगह देकर सरकार ने किसानों को राहत देने की कोशिश की है।

पेट्रोल- डीजल के गैस सिलेंडर के दामों में कमी न होने पर भी आम जनता उदासीन दिखी है। इस पर लोगों की प्रतिक्रिया है कि इनका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *