पठान की धुंआदार कमाई ने किया 600 का आंकड़ा पार

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत क़ायम किये हुए है। फिल्म का जलवा सातवें दिन भी बरक़रार नज़र आया। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान की धुंआदार कमाई ने किया 600 का आंकड़ा पार

पठान के कलेक्शन पर सातवें दिन की बात करें तो फिल्म ने 20 से 22 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसमें से भारत में फिल्म का कलेक्शन 19.28 रहा। पठान के निर्माता की मानें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म 7 दिनों में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में 9वें नंबर पर जबकि हिंदी 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एंडवांस बुकिंग से लेकर सातवें दिन तक अपनी कमाई से पूरी दुनिया के मनोरंजन विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ से अधिक की रही थी जबकि ओपनिंग डे पर ‘पठान’ ने 57 करोड़ का बिजनेस किया था।

बताते चलें कि फिल्म ने पांच दिनों में ही 542 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया था और रिलीज़ के छठे दिन पठान ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। अब फिल्म ने एक हफ्ते के भीतर दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *