यूएन के जलवायु मामलों के प्रमुख की चेतावनी- ‘दुनिया को बचाने के लिए हमारे पास दो साल का समय ‘

“इस वक़्त जरूरत है कि पूरी दुनिया विकासशील देशों के लिए स्वच्छ ऊर्जा मुहैया कराने के साथ भीषण मौसम से निपटने में उनकी मदद के लिए एक साथ आगे आए।” ये कहना है संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टिएल का।

यूएन के जलवायु मामलों के प्रमुख की चेतावनी- 'दुनिया को बचाने के लिए हमारे पास दो साल का समय '

लंदन में कैथम हाउस थिंक टैंक में साइमन स्टिएल लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया- “दुनिया को बचाने के लिए किसके पास दो साल का समय है? और इसके जवाब में उनका कहना था- “ग्रह में रहने वाले सभी लोगों के पास।”

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सरकारों, व्यापारिक नेताओं और विकास बैंकों के पास खराब जलवायु को बदलने के लिए मात्र दो वर्ष का समय है।

स्टिएल ने आगे कहा कि नई पीढ़ी की राष्ट्रीय जलवायु परियोजनाओं के साथ हमारे पास ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का अवसर है। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अब समय बहुत कम है और मजबूत परियोजनाओं की जल्द से जल्द आवश्यकता है।

उन्होंने ये भी कहा कि अधिकतर लोग समाज और राजनीतिक क्षेत्रों में जलवायु कार्रवाई चाहते हैं, क्योंकि वे अपने रोजमर्रा जीवन और घरेलू बजट में जलवायु संकट के दबाव को महसूस करते हैं।

स्टिएल ने कहा कि जलवायु संकट का मुद्दा शुरू से ही भीड़ से भरे वैश्विक एजेंडे का हिस्सा बन रहा है। जबकि इस समय जरूरत है कि पूरी दुनिया विकासशील देशों के लिए स्वच्छ ऊर्जा मुहैया कराने और भीषण मौसम से निपटने में उनकी मदद के लिए एक साथ आए।

स्टिएल के मुताबिक़ जलवायु को दरकिनार करना किसी संकट का हल नहीं है, जो प्रत्येक जी20 अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। यह पहले से ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *