तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से, देश के 12 राज्यों में 94 सीटों पर मतदान की तैयारी

लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इसके तहत देश में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।

तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से, देश के 12 राज्यों में 94 सीटों पर मतदान की तैयारी

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।

इसके साथ ही आज मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए मतदान की अधिसूचना भी जारी की जा सकती है। बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है उनमें उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल सात चरणों में कराया जा रहा है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई जबकि सातवें और अंतिम चरण के लिए पहली जून को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *