नमाज़ के दौरान मस्जिद पर हमला, यूएन चीफ़ ने निंदा की!

यह हमला उत्तरी प्रांत ओडलान के सलामोसी गांव में शुक्रवार शाम को हुआ, लेकिन शनिवार को दी गई।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शनिवार अफ्रीका के देश पश्चिमी फासो के उत्तर में एक मस्जिद पर हुए हमले की निंदा की है। बता दें कि इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला उत्तरी प्रांत ओडलान के सलामोसी गांव में शुक्रवार शाम को हुआ, लेकिन शनिवार को दी गई।

ये हमला किसने किया अभी तक इसकी जांच की जा रही है। महासचिव ने मृतकों के परिवारों और सरकार और बुर्किना फासो के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।

अपने बयान में एंटोनियो गुटेरेस ने बुर्किना फासो के साथ काम करने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को UNअलायंस ऑफ सिविलाइजेशन के प्रमुख मिगेल एंजेल ने भी इस हमले की निंदा की थी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि जानलेवा हमला शुक्रवार शाम को नमाज के दौरान हुआ जब अज्ञात बंदूकधारियों ने माली की सीमा से लगे ओडलान क्षेत्र के उत्तरी गांव सल्मोसी में ग्रैंड मस्जिद के अंदर गोलीबारी करना शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *