अखिलेश के करीबी एमएलसी उदयवीर सपा से निष्कासित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर सवाल खड़ा करने वाले पार्टी के एमएलसी उदयवीर सिंह को सपा से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन की कार्रवाई के बाद उदयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। उन्हें अखिलेश का बेहद करीबी माना जाता है।  udayvir mlc

udayvir mlc

हाल ही में एमएलसी उदयवीर सिंह ने मुलायम और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों पर पत्र लिख कर कई गंभीर आरोप लगाये थे। इसी बात को लेकर एमएलसी आशू मलिक ने उदयवीर पर हमला बोला था।

इस मामले को लेकर उदयवीर सिंह पर कार्रवाई की बात तय मानी जा रही थी। रविवार को सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद एमएलसी उदयवीर सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से इसकी पुष्टि भी की। बताया जाता है कि उदयवीर सिंह के पत्र से मुलायम सिंह यादव काफी आहत थे।

# udayvir mlc

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *