गहरी खाई में कार गिरने से हरियाणा के दो युवकों की मौत

शिमला 06 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के नारकंडा के हाटू माता मंदिर के निकट एक कार के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार हरियाणा के रूड़की गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक़ हादसा कार के बर्फ से फिसलने के कारण हुआ। उस समस कार में चारा लोग सवार थे। जिनमें से दो मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं। ये सभी नारकंडा में हिमपात का का नज़ारा देखने आए थे। मृतकों की शिनाख्त आशीष (25) और नवीन (28) के रूप में की गई है। घायल पवन और उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अदील मलिक को कुमारसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *