पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर एक नागरिक घायल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित

श्रीनगर 09 दिसम्बर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान ये इस मुठभेड़ एक नागरिक घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने टिकेन गांव में सुबह अभियान छेड़ा। सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, इस बीच वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं।

खबर है कि गोली लगने से एक नागरिक सादिक लोन घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *