प्रशिक्षण विमान हादसे में दो लोग गंभीर घायल

भोपाल, 27 मार्च : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज एक प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते उसमें सवार दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है।

प्रशिक्षण विमान हादसे में दो लोग गंभीर घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र के बिशनखेड़ी गांव के समीप एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है। इस प्रशिक्षु विमान में पायलट सहित तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *