‘तूफ़ान’ के फाइनल सीक्वेंस में दिखेगा असली मुकाबला

‘रंग दे बसंती’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ के दर्शक राकेश ओमप्रकाश मेहरा उनकी ‘तूफान’ में परफेक्ट बॉक्सर को उम्मीद कर रहे हैं। 

तूफ़ान में बॉक्सर की भूमिका फरहान अख्तर हैं। ‘तूफान’ का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

इस परफेक्शन के लिए फरहान अख्तर ने ड्रू नील, समीर जौरा और डेरेल फोस्टर की निगरानी में कठिन ट्रेनिंग ली है, लेकिन बावजूद इसके निर्देशक ने वास्तविक जीवन के मुक्केबाजों को फिल्म में शामिल किया जिससे वे फरहान अख्तर के साथ रिंग में असली लड़ाई लड़ सकें।

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, ‘मेरे लिए, यह महत्वपूर्ण था कि सभी मुकाबले असली मुक्केबाजों के साथ हों।’ साथ ही निर्देशक ने बताया कि उनकी प्रोडक्शन टीम ने देश भर में इन प्रतिभाओं की खोज की थी।

इसके लिए मेहरा ने उत्तर-पूर्व, हरियाणा और महाराष्ट्र से मुक्केबाजों को शामिल किया है। अमेरिका से भी एक पेशेवर मुक्केबाज को टीम में शामिल किया है। फिल्म के फाइनल सीक्वेंस में फरहान का उनसे मुकाबला मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *