लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सस्ती दवाओं के दो काउंटर और बढ़ेंगे- कुलपति

मरीजों को सुविधा देने के लिए लखनऊ के केजीएमयू के बाहर दवाओं के दो और स्टोर खोलने का आदेश दिया गया है। कुलपति डॉक्टर सोनिया नित्यानंद ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। इससे आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों के तीमारदारों को सस्ती दवाओं के लिए विभिन्न काउंटरों पर भटकने से छुटकारा मिलेगा और सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सस्ती दवाओं के दो काउंटर और बढ़ेंगे- कुलपति

कुलपति प्रोफ़ेसर सोनिया नित्यानंद ने बताया कि विभाग का शताब्दी भवन आठ मंज़िल का है। यहां गंभीर मरीजों का उपचार होता है। इसमें ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, सर्जिकल आंकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, गेस्ट्रोमेडिसिन, हीमैटोलॉजी सहित दूसरे विभागों का संचालन किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मरीजों को 60 – 70 फीसद कम कीमत पर दवाएं मुहैया कराने के लिए एक हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) का काउंटर संचालित किया जा रहा है। मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अब एचआरएफ के दो नए काउंटर और खोले जाएंगे। इससे भवन में कुल तीन काउंटर हो जाएंगे।

वर्तमान में केजीएमयू में 22 काउंटर का संचालन हो रहा है। इन काउंटर से मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराईं जाती हैं। बताते चलें कि केजीएमयू में साल 2016 में पीजीआई की तर्ज पर एचआरएफ के माध्यम से सस्ती दवाओं के स्टोर खोलने की शुरुआत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *