चाईबासा में नक्सली आईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद और तीन घायल

रांची : झारखंड के चाईबासा में हुए आईइडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि चार जवान घायल हुए हैं। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। ब्लास्ट टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुआ है।

चाईबासा में नक्सली आईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद और तीन घायल

चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी गांव स्थित जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया जिसमे दो जवान शहीद हो गए जबकि चार जवान घायल हुए हैं। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।

खबर के अनुसार इस ब्लास्ट में कई और जवान हताहत हुए हैं जिसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक 4 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *