अवैध अफीम की फसल फल फूल रही है चम्बल के बीहड़ में

मुरैना, 04 मार्च : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की संबलगढ़ पुलिस ने चंबल के बीहड़ में दबिश के ज़रिये लगभग ढाई बीघा भूमि पर अफीम के पौधे जब्त किए हैं।

अवैध अफीम की फसल फल फूल रही है चम्बल के बीहड़ में

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेरोन में सरकारी जमीन (चंबल के बीहड़) पर अतिक्रमण कर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम की खेतों को घेर लिया और पाया कि ढाई बीघा के चार खेतो में तीन से पांच फीट लंबे अफीम के पौधे लहलहा रहे थे। पुलिस ने दिनभर खेतों से इन पौधों को उखड़वाया और उन्हें जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार उखाड़े गए पौधों का वजन 60 क्विंटल है और इसका बाजार मूल्य करीब दस करोड़ रुपये बताया गया है।

पुलिस के अनुसार उखाड़े गए पौधों का वजन 60 क्विंटल है और इसका बाजार मूल्य करीब दस करोड़ रुपये बताया गया है। पुलिस का कहना हैं कि चंबल के बीहड़ों में यह अवैध अफीम की खेती ग्राम चोखपुरा और अलीपुरा मोजा के लोग कर रहे थे। पुलिस अवैध अफीम की खेती करने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *