मुस्लिमों को ईद पर लालू का अनोखा तोहफ़ा

 

 

पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से अपील की है कि वे ईद के मौके पर अपने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों को तोहफ़े के तौर पर दो-दो लीटर दूध दें।

LALU YADAV

 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यादव बिरादरी के लोगों को अपने मुस्लिम भाइयों के घर सिंवई खानी चाहिये और ईद के मौके पर उन्हें बधाई देना चाहिए।

 

इसके अलावा लालू प्रसाद ने कहा कि पार्टी को जाति जनगणना के प्रकाशन के लिए आंदोलन तेज करना चाहिए। इस दौरान लालू यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे वे पार्टी के खिलाफ विपक्ष के ‘झूठे दावों’ का जवाब दे सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *