बीमारी ही ऐसी है कि कुछ भी खा जाते हैं ये जुड़वा भाई

हार्टफोर्ड। अमरीकी प्रांत कनेक्टिकट के न्यू हवेन में रहने वाले ये भाई एक अनोखी बीमारी से पीडि़त हैं, जिसमें इन्हें हमेशा भूख लगती रहती है। स्टेवी औ एडी अहर्न को इतनी भूख लगती है कि अगर उन्हें खाने को नहीं मिले तो वे तोड़-फोड़ भी करने लगते हैं और उन्हें जो मिलता है, वहीं खाने लगते हैं। बच्चों की इस बीमारी से उनकी मां डियाना अहर्न काफी परेशान हैं।

twin brother

डियाना ने बताया कि जन्म से ही स्टेवी और एडी प्रेडर विल्ली सिंड्रोम और ऑटिज्म के शिकार थे। इसकी वजह से उन्हें खूब भूख लगती थी और गुस्सा भी आता था। अब वे 12 साल के हो चुके हैं, लेकिन खाने के इस डिसऑर्डर की वजह से उनका वजन लगभग 83 किलो पहुंच गया है। अगर मैं खाने-पीने का सामान छुपा दूं और फ्रिज भी बंद कर दूं, तो वे सफाई करने वाले सामानों को भी खाने लग जाते हैं।

डियाना के अनुसार इन बच्चों को हमेशा भूख लगती रहती है। हालांकि मैं उनके खाने को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हूं, ताकि वे दिन में 1200 कैलोरी से ज्यादा न खाएं, लेकिन कई बार भूख के मारे वे खुद को भी नुकसान पहुंचा लेते हैं। इस कारण से 24 घंटे उनकी निगरानी करनी पड़ती है। बता दें कि 25 हजार बच्चों में से सिर्फ एक बच्चा ही इस डिसऑर्डर से पीडि़त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *