ज़ोहरान ममदानी की हर मुमकिन मदद करेंगे- ट्रंप

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाक़ात पर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ज़ोहरान ममदानी के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने कॉमन मुद्दों पर चर्चा की।

ज़ोहरान ममदानी की हर मुमकिन मदद करेंगे- ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरन ममदानी की ओवल ऑफिस मीटिंग उम्मीदों से बिलकुल हटकर दोस्ताना रही। सवालों के बावजूद दोनों ने टकराव से बचते हुए साझा मुद्दों पर जोर दिया। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ममदानी की तारीफ करते हुए पोस्ट भी किया।

उन्होंने कहा कि हम ज़ोहरान ममदानी की हर मुमकिन तरीके से मदद करेंगे। ट्रंप का कहना है कि ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मामलों को जितना बेहतर तरीके से मैनेज करेंगे, मैं उतना ही खुश रहूंगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मामलों को बेहतर तरीके से मैनेज करेंगे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ममदानी कुछ कंजर्वेटिव लोगों को सरप्राइज देंगे।

यूएस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि ज़ोहरान ममदानी नेतन्याहू को अरेस्ट करेंगे या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई। ट्रंप ने कहा कि वह गाजा में पक्की शांति के लिए हमास के हथियार समाप्ति पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ज़ेलेंस्की को यूक्रेन पीस प्लान को मंजूरी देनी होगी, ज़ेलेंस्की को यूएस पोर्टेड यूक्रेन पीस प्लान पसंद आना चाहिए।

इस मुलाक़ात पर कई लोग मानकर चल रहे थे कि दोनों के बीच तीखी बहस या टकराव मुमकिन है। क्योंकि ट्रंप लंबे समय से ममदानी को ‘कट्टर वामपंथी’ कहकर निशाना बनाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *