रेलवे में 2,569 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर तक करें अप्लाई

रेलवे की तरफ से टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है। यह भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पदों के लिए है।

रेलवे में 2,569 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर तक करें अप्लाई

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के कुल 2,569 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

रेलवे की ओर से जारी की जाने वाली जानकारी के मुताबिक, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा वाले कैंडिडेट इन पदों के लिए योग्य हैं। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है।

ये सभी पद रेलवे के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

रेलवे में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 4 चरणों पर आधारित होगी।
पहला चरण- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1): यह स्क्रीनिंग परीक्षा है।
दूसरा चरण- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2): यह मुख्य परीक्षा होगी।
दस्तावेज सत्यापन (DV): सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच।
चिकित्सा परीक्षण (ME): शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन।

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 2569 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती मुख्य रूप से 3 तकनीकी पदों के लिए है, जिनके लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गईं हैं।

रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 18 – 33 साल है। जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये का प्रारंभिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

पद का नाम और शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (JE) हेतु संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा या B.E./B.Tech की डिग्री।
डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) हेतु किसी भी इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) हेतु फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी की डिग्री।

रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS वर्ग: 500 रुपये (CBT-1 में उपस्थित होने पर ₹400/- वापस किए जाएंगे)।
SC/ST/महिला/PwBD/अल्पसंख्यक/EBC: ₹250/- (CBT-1 में उपस्थित होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी)।

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2025
आवेदन संशोधन विंडो: 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक

रेलवे में परमानेंट नौकरी, बेहतरीन पे स्केल और भविष्य में ग्रोथ के मौके इसे सबसे अच्छा करियर ऑप्शन बनाते हैं। कैंडिडेट समय पर अप्लाई करें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियमों और कानूनों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *