अफगानिस्तान पर GBU-43′ बम दागने के बाद बोले ट्रम्प, मिशन पूरा हुआ

वाशिंगटन : गुरुवार रात अमेरिका ने पूर्वी अफगानिस्तान के नंगारहर में अभी तक का सबसे बड़ा हमला किया. अमेरिका ने अफगानिस्तान पर अपने सबसे बड़े गैर परमाणु बम ‘GBU-43’ का इस्तेमाल किया. Trump

Trump

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेना की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें अपनी सेना पर गर्व है. इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी निशाना साधा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में बम गिराये जाने की अनुमति दी थी, उन्होंने इस मिशन को सफल बताया.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वास्तव में एक सफल अभियान बताया. हमें अपनी सेना पर गर्व है. उन्होंने कहा कि इससे उत्तर कोरिया को संदेश मिलता है या नहीं, यह उन्हें नहीं पता.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमनें पिछले 8 हफ्तों में अपनी सेना को खुली छूट दी गई है, यही वजह है कि हमारी सेना लगातार सफल रही है. ट्रंप ने कहा कि हमारी सेना ने पिछले 8 हफ्तों में काफी अच्छा काम किया है, जो शायद पिछले 8 वर्षों में नहीं हो पाया था.

अमेरिका ने पूर्वी अफगानिस्तान के नंगारहर में अपने सबसे बड़ा गैर परमाणु बम ‘GBU-43’ गिराया है. करीब 21,000 पाउंड (9,797 किलो) वजनी इस बम को वहां ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ के नाम से जाना जाता है.

अमेरिकी सेना के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार शाम 7.32 बजे गिराए इस सबसे बड़े गैर परमाणु बम के जरिये उन गुफाओं को निशाना बनाया गया, जहां इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने पनाह ले रखी थी.

अमेरिका की ओर से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को निशाना बनाकर गिराए गए गैर परमाणु बम ‘GBU-43’ की अफगानिस्तान ने कड़ी आलोचना की है.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा, “मैं अमेरिकी सेना की ओर से घातक गैर परमाणु बम गिराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.” उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ नहीं, बल्कि अफगानिस्तानियों के खिलाफ और अमानवीय है.

www.naqeebnews.com

# Trump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *