नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की अदाकारी वाली सिरीज ‘मेड इन इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कहानी है टाइटन घड़ी के सफर की। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से यह देश की पहचान और गर्व बनी।
बीते दिन मंगलवार को वेब सिरीज ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ लीड रोल में हैं। बेहद दिलचस्प नज़र आने वाले इस ट्रेलर में ‘टाइटन’ के वजूद में आने की दास्तान है। कहानी बताती है कि किस तरह से टाइटन पहले देश का एक ब्रांड और बाद में पहचान बन गया।
इस सिरीज़ में टाइटन घड़ी के निर्माण की कहानी के साथ भारत के उदारीकरण से पहले के समय को दिखाया गया है। ‘मेड इन इंडिया’ कहानी में नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा का किरदार निभाया है जबकि जिम सर्भ, जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाते नजर आए हैं।
वेब सिरीज ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ 03 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में छह एपिसोड हैं। इसका निर्देशन रोबी ग्रेवाल ने किया है। करण व्यास ने इसे लिखा है। और किरदार की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ के अलावा वैभव तत्ववादी, नम्रता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।