फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आज यानी 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे केस से जुड़ी है जिसमें कोर्ट में 2-2 जॉली नज़र आते हैं।

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में असली और नक़ली जॉली को लेकर जबरदस्त कलेश भी नज़र आ रहा है। वैसे तो फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है मगर इस समय इसका 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। बताते चलें कि यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं। प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधारे हैं।ट्रेलर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- ‘जब दो जॉली होंगे आमने सामने तो होगा डबल कॉमेडी, गड़बड़ी और कलेश।’
याद दिला दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी साल 2013 में आई थी। अरशद वारसी के अलावा इसमें बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। डायरेक्शन सुभाष कपूर का था। फिल्म को दर्श कों से भरपूर प्यार मिला था।
फिल्म की सीक्वेल साल 2017 में रिलीज किया गया। करीब 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस बार अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा भी इस फिल्म में नज़र आए जहाँ पुराने चेहरे में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला थे।
अब अगर ‘जॉली एलएलबी 3’ की बात करें तो इस फिल्म का डायरेक्शन भी सुभाष कपूर ने किया है। अन्नू कपूर, बोमन ईरानी और अमृता राव की इस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। वहीं सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव, शरद केलकर को भी इस फिल्म में देखा जा सकेगा।
