कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में तापमान गिरने और घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ा है। कम विजिबिलिटी के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। साथ ही शीत लहर के असर से भी यातायात थमा हुआ महसूस हो रहा है।

कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में यातायात प्रभावित

इस मौसम के चलते हवाई और रेल यात्रा में देरी की सूचना है। खराब विज़िबिलिटी के कारण कई उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द कर दिया गया। रेल मार्ग भी इससे प्रभावित हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर के घने कोहरे की चपेट में होने के कारण गुरुवार को करीब सवा सौ से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। इसका असर रेल और सड़क यातायात पर भी देखा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के लोगों से सख्त मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया है। साथ ही दृश्यता कम होने के कारण एहतियाती कदम उठाने की जरूरत पर भी जोर देने की बात कही गई है।

आज सुबह साढ़े पांच बजे पालम पर विज़िबिलिटी 25 मीटर जबकि सफदरजंग स्टेशन पर 50 मीटर दर्ज की गई। ऐसे में हवाई और रेल यात्रा दोनों में देरी की सूचना मिली है। ऐसे में हवाई और रेल परिवहन पर निर्भर यात्रियों को असुविधा का सामान करना पड़ रहा है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, खराब दृश्यता के चलते तक़रीबन 134 उड़ानें प्रभावित हुईं हैं, जिनमे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही सेवाओं पर असर पड़ा।

रेलवे के अनुसार, खराब विज़िबिलिटी के चलते हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोल्डन टेम्पल मेल सहित 22 ट्रेनें कई घंटों के विलम्ब से चलीं।

आज़मगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस नौ घंटे से अधिक की देरी से, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से, जबकि गीता जयंती एक्सप्रेस और चेन्नई-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस भी करीब पांच- छह घंटे के विलम्ब से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *