उत्तर भारत में शुरू हुआ कोहरे और शीत लहर का सितम

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठण्ड की चपेट में हैं। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और हिमाचल समेत में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा अपने पैर पसर रहा है। इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह गई है। सुबह में तेज़ हवाओं के साथ कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

उत्तर भारत में शुरू हुआ कोहरे और शीत लहर का सितम

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पांच दिनों तक इन उत्तरी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कल यानी 21 दिसंबर से देश में शीतलहर का का प्रभु बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी विजिबिलिटी रिपोर्ट के मुतबिक 20 दिसंबर को लखनई में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज गई है। कई और शहरों की विजिबिलिटी काफी कम रही। पंजाब के भटिंडा में घने कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी रही। दिल्ली के पालम में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर जबकि सफदरजंग में 50 मीटर रही। अमृतसर, पटियाला में भी में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *