फिल्मों में स्टंट करने के लिए अपनी पहचान बनाने वाले टॉम क्रूज ने हाल ही में एक बेहतरीन स्टंट किया है। उनके इस कारनामे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही टॉम तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हो चुके हॉलीवुड एक्टर बन गए हैं। टॉम की 11 फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके लिए भी उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब दर्ज है।
बेहतरीन अदाकारी करने वाले एक्टर ने यह रिकॉर्ड ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त में स्टंट करने के लिए बनाया है।
रिस्की बिजनेस (1983) और टॉप गन (1986) में अपनी अदाकारी के बाद से टॉम कम से कम 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी 11 फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
टॉम क्रूज़ ने ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ (2025) के लिए जो एक्शन किए हैं, वह शानदार होने के साथ तारीफ के काबिल हैं। रिकॉर्ड में उनका नाम 4 जून को दर्ज किया गया।
फिल्म में वह स्टंट करते हुए जलते हुए पैराशूट पर जंप करते हैं। इस सीन के लिए टॉम ने जलते हुए पैराशूट पर 16 बार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई, फिर पैराशूट के जले हुए भाग को काटकर सुरक्षित किया। इस स्टंट को करने के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
इस तरह के हवाई स्टंट टॉम क्रूज और उनकी टीम के लिए नए नहीं है। साल 2018 में आने वाली ‘मिशन इम्पॉसिबल- फॉआउट में उन्होंने एक एक्शन किया था जो लाजवाब था। इस फिल्म में टॉम को 25,000 फीट की ऊंचाई से एक प्लेन से नीचे गिरना था। वह अपना पैराशूट खोले बिना 2000 फीट तक नीचे गिरे और फिर उन्होंने अपना पैराशूट खोला।
पैराशूट से छलांग लगाने वाले इस स्टंट ने उन्हें बेहतरीन स्टंट कलाकार बना दिया। रिस्की बिजनेस (1983) और टॉप गन (1986) में अपनी अदाकारी के बाद से टॉम कम से कम 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी 11 फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके लिए भी उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब दर्ज है।












