‘टाइटैनिक’ के कप्तान एडवर्ड स्मिथ का 79 साल की उम्र में निधन

फिल्म टाइटैनिक के कैप्टन एडवर्ड स्मिथ और फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के किंग थियोडेन का उन्नासी वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्टर बर्नार्ड हिल 11 ऑस्कर जीतने वाली दो फिल्मों में काम करने वाले एकमात्र फिल्म स्टार रहे हैं। उनका 5 मई को निधन हुआ।

'टाइटैनिक' के कप्तान एडवर्ड स्मिथ का 79 साल की उम्र में निधन

बर्नार्ड हिल के निधन की जानकारी एक्ट्रेस और बर्नार्ड हिल की को-स्टार बारबरा डिक्सन ने दी। इस खबर से दुनियाभर में फैले उनके फैंस को सदमा हुआ है।

एक्ट्रेस ने बर्नार्ड हिल के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- ‘मैं अत्यंत दुख के साथ बता रही हूं कि बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। हमने साल 1974 में आए विली रसेल के शो ‘जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट’, में साथ काम किया था। वह कमाल के एक्टर थे। उनसे मिलना और साथ काम करना सम्मान की बात थी। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे बेनी।’

फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता बर्नार्ड हिल, जिन्होंने फिल्म टाइटैनिक में यात्रियों को बचाने की ज़िम्मेदारी निभाते हुए खुद को समुद्र की लहरों के हवाले कर दिया, हाल ही में ब्रिटिश टीवी स्क्रीन पर दुबारा लौट आए थे।

हालांकि अभी तक हिल के निधन का सही कारण नहीं पता चल सका है। लेकिन ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक्टर के एजेंट लो कोल्सन ने पुष्टि की है कि उनकी मौत रविवार, 5 मई की सुबह हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक़ हिल को शनिवार, 4 मई को कॉमिक कॉन लिवरपूल में शामिल होना था, लेकिन एनमौके पर इसे रद्द करना पड़ा। बर्नार्ड हिल की मौत पर सहकर्मियों ने दुख जताया और इसे बहुत बड़ी क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *