चिडिय़ाघर में बाघिन जमुना दूसरी बार निकली बाड़े से बाहर

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिडिय़ाघर) से आज एक बार फिर बाघिन जमुना अपने बाड़े से बाहर निकल गई। tigress

tigress

चिडिय़ाघर के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जमुना को दोबारा पिंजरे में कैद किया। चिडिय़ाघर में आज अवकाश होने की वजह से अप्रिय घटना टल गई।

चिडिय़ाघर प्रबंधन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 17 माह उम्र की बाघिन जमुना अपने बाड़े से बहार निकल गई थी। गत 26 नवंबर को भी हजारों दर्शकों की मौजूदगी में जमुना अपने बाड़े से बहार निकल गई थी। गनीमत रही दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पूर्व में जमुना के बाड़े से बाहर निकलने की घटना के बाद चिडिय़ाघर पालक नगर निगम आयुक्त मनीष सिंह ने जांच के आदेश अपर निगम आयुक्त को दिए थे। फिलहाल जांच रपट नही आई है। इस बीच आज दूसरी बार घटना की पुनरावृत्ति हुई है।

इस संबंध सिंह ने कहा जांच उपरांत लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के आधिकारियों ने घटना के संबंध में बात करने से स्पष्ट इंकार कर दिया।

www.naqeebnews.com

# tigress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *