जल्द ही ओटीटी पर आएगी ‘टाइगर 3’

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी, अब दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इसकी जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से दी गई है।

जल्द ही ओटीटी पर आएगी 'टाइगर 3'

अनुमान है कि सलमान और कटरीना की यह फिल्म गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो सकती है। प्राइम वीडियो द्वारा फिल्म के एक पोस्टर के माध्यम से टाइगर और जोया के आने की जानकारी दी गई है।

फिल्म ‘टाइगर 3’ का डायरेक्शन महेश शर्मा ने किया है और इसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। इस मूवी के जोश में उत्साहित फैन्स ने क्रेज में थिएटर्स में ही आतिशबाजी कर दी थी, जिसके बाद खुद सलमान खान को अपील करनी पड़ी थी कि वह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

फिलहाल एक बार फिर से इस मूवी की चर्चा ज़ोरों पर है। फिल्म ‘टाइगर 3’ को फैन्स अमेजन प्राइम वीडियो के प्लेटफार्म पर देख सकेंगे। हालाँकि अभी तक इसकी रिलीज़ डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *