अमेरिका के बैटन रूज में पुलिस अफसरों पर फायरिंग, 3 की मौत, 5 घायल, संदिग्ध हमलावर भी मारा गया

 

लुसियाना। अमेरिका में बैटन रूज में पुलिस अफसरों पर फायरिंग की वारदात में तीन पुलिस वालों की मौत हो गयी। जबकि 5 अफसर घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की ये घटना पुलिस हेडक्वाटर के पास हुयी। बताया जा रहा है कि लुइसियाना स्टेट के एक शॉपिंग सेंटर में 8 पुलिसवालों को गोली मारी गई है। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। लोकल मीडिया के मुताबिक, काले कपड़ों में आए एक नकाबपोश ने पुलिसवालों को निशाना बना कर फायरिंग की। पुलिस ने उसे भी मार गिराया।

US firing

अमेरिकी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ओरलैंडो पुलिस ने ट्वीट किया है कि पुलिस हेडक्वार्टर के पास गोलीबारी हुई है। इस घटना को एक हमलावर ने असॉल्ट राइफल से अंजाम दिया। एयरलाइन हाईवे के पास स्थानीय लोगों ने काफी देर तक गोलियां चलने की आवाज सुनी। हमलावर के पकड़ में न आने के चलते पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है। मौके पर बम स्क्वॉड की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। गौरतलब है कि बैटन रूज में पिछले हफ्ते कथित पुलिस अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *