‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का नाम है 4 इडियट्स और इस सीक्वल में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ एक और लीड एक्टर नजर आ सकता है।

एक बार फिर आमिर खान और राजकुमार हिरानी मिलकर नए सीक्वल पर काम करने जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक़, 2026 में ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू होगा और सीक्वल में एक और नए लीड एक्टर की एंट्री हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी मिली है कि अभी फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसका टेंपरेरी टाइटल 4 इडियट्स है। यह भी खबर है कि टाइटल बदला जा सकता है।
कहा जा रहा है कि ये पहले पार्ट से भी बड़ा और बेहतर हो सकता है। साथ ही इसकी शुरुआत वहीं से होगी जहां पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। ख़बरों के अनुसार, मेकर्स चौथे इडियट की तलाश कर रहे हैं, जो कोई सुपरस्टार भी हो सकता है। मेकर्स इस मशहूर फ्रेंचाइजी को इसकी ओरिजिनल तिकड़ी से आगे बढ़ाने के लिए एक सुपरस्टार की तलाश में हैं।
पिछली फिल्म ‘3 इडियट्स’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म है. फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन लीड किरदार अदा करते नजर आए थे. इसके अलावा करीना कपूर और बोमन ईरानी भी ‘3 इडियट्स’ में अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए थे।
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर ‘लाहौर 1947’ और अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘मेरे रहो’ को प्रोड्यूस करेंगे। इसके बाद वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर भी काम करेंगे।















