सुशासनी शराबबंदी में हर साल जहरीली शराब से होती है हजारों की मौत : लालू

पटना 16 जुलाई : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में संदिग्ध परिस्थिति में आठ लोगों की हुई मौत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की सुशासनी शराबबंदी में हर साल जहरीली शराब पीने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

सुशासनी शराबबंदी में हर साल जहरीली शराब से होती है हजारों की मौत : लालू

श्री यादव ने शुक्रवार को लौरिया प्रखंड के देवराज पंचायत के देउरवा में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की आशंका के प्रकाशित समाचार को ट्विटर पर साझा किया और कहा, “बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हज़ारों लोग ज़हरीली शराब से मर जाते है। शराबबंदी के कारण सत्ताधारी लोग बिहार में 20000 करोड़ रुपये की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है।”

राजद अध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर लाखों दलित और गरीब जेलों में बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *