विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यह दिन पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1972 में की थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाना था।

विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन

5 जून-विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है- “Beat Plastic Pollution”। सभी जानते हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग इस वक्त पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। धरती को बचने के लिए हमें इसके प्रयोग को रोकना होगा। इस विषय के चयन का मक़सद यही है कि लोगों को प्लास्टिक के खतरों से सचेत किया जा सके। साथ ही इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी इसी चर्चा के दौरान दिया गया। इसके दो वर्ष उपरांत 5 जून 1974 से इसे मनाना जा रहा है।

इसके केन्द्र में बदलाव का सुझाव वर्ष 1987 में सामने आया। उसके बाद से ही इसके आयोजन स्थल में बदलाव किया जाने लगा। तब से इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों का चुनाव किया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल 143 से अधिक देश भाग लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर चर्चा करते हैं।

आम जन में पर्यावरण जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर निगाह रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *