इस बार सितारे ज़मीं पर ला रहे हैं आमिर खान

मुंबई: आमिर खान के फैंस जानते हैं कि उनकी सोच हर बार कुछ ख़ास लेकर आती है और ये हक़ीक़त भी है। दरअसल फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं, एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

इस बार 'सितारे ज़मीं पर' ला रहे हैं आमिर खान

हाल ही में एक बातचीत में एक्टर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी और बताया कि उनके नए प्रोजेक्ट का नाम ‘सितारे ज़मीं पर’ होगा।

अभिनेता ने कहा कि उनकी नई फिल्म का नाम ‘सितारे ज़मीं पर’ है और यह 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की थीम के समान होगी।

आमिर खान ने आगे कहा कि ‘तारे ज़मीं पर’ एक इमोशनल फिल्म थी लेकिन ये नई फिल्म आपको हंसाएगी, ये फिल्म आपका मनोरंजन करेगी।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आगे कहा कि ‘तारे ज़मीं पर’ में उन्होंने एक बच्चे की जिंदगी बदलने में मदद की थी, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ में इसका उलटा होगा, 9 लड़के जिनकी अपनी-अपनी समस्याएं हैं, वह सब मिलकर अभिनेता की मदद करेंगे।

2007 में आमिर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तारे ज़मीं पर’, में दर्शील सफ़ारी ने एक डिस्लेक्सिक बच्चे ईशान अवस्थी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के ज़रिये आमिर उन बच्चों की ज़िंदगी की झलक दिखने में कामयाब हुए थे जो डिस्लेक्सिया के मरीज़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *