नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है यह तमिल फिल्म

बात करते हैं एक ऐसी फिल्म की जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। वैसे तो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सिरीज रिलीज हुई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अनस्वरा राजन और अभिशन जीविंथ हैं।

यह एक तमिल फिल्म है और इस फिल्म की कहानी दर्शकों का मन मोह रही है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि जिंदगी के लिए स्कूल का जिया जीवन कितना खास होता है। इस फिल्म की कहानी भी इसी ख़ास जीवन से शुरू होती है।

इस मूवी का नाम ‘विद लव’ है, जिसे आईएमडीबी ने 7.7 की शानदार रेटिंग दी है। यह एक लव स्टोरी ड्रामा है। फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह मनीषा और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी की शुरुआत सत्य से होती है। सत्या की शादी के लिए रिश्ता तलाशा जा रहा है।

वहीँ सत्या की बहन एक लड़की से उसकी मुलाकात कराती है। कहानी का ट्विस्ट यह है कि सत्य जिस लड़की से मिलता है, उसका एक और बॉयफ्रेंड है और वह उसे लेकर आती है। यह सब देखकर सत्या का दिल टूट जाता है।

इसी बीच फिल्म में फिर से ट्विस्ट आता है। इस ट्विस्ट को जानने के लिए दर्शकों को खुद ही यह फिल्म देखनी होगी। बताते चलें कि इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म 2 घंटे 21 मिनट की है।

तमिल-भाषा की इस रोमांटिक कॉमेडी को मदन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन मुख्य भूमिकाओं में हैं, और इसे ज़ायन फिल्म्स और एमआरपी एंटरटेनमेंट के तहत सौंदर्या रजनीकांत, पसिलियन नाज़रेथ और मगेष राज पसिलियन द्वारा निर्मित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *