‘डंकी’ फिल्म के नाम पर शाहरुख खान ने प्रशंसकों को इस तरह समझाया

मुंबई: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए 2023 इंडस्ट्री पर राज करने का साल रहा है। शाहरुख़ की लगातार दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

'डंकी' फिल्म के नाम पर शाहरुख खान ने प्रशंसकों को इस तरह समझाया

‘पठान’ और ‘जवान’ की शानदार सफलता के बाद उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और एक्टर के फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के अनोखे शीर्षक के कारण अभिनेता के कई प्रशंसक कुछ कन्फ्यूज़ हैं और कुछ झिझक रहे हैं। प्लेटफार्म एक्स पर एक फैन ने शाहरुख़ खान से फिल्म का नाम डंकी रखे जाने की वजह पूछी तो शाहरुख़ ने बाक़ायदा इसका जवाब दिया है।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट एक्स पर शाहरुख़ ने सवाल के जवाब में लिखा- डंकी गैर कानूनी तौर पर सरहद पार करने का एक तरीका है। इसका उच्चारण डंकी होता है। इसका उच्चारण फंकी…हंकी…या हां मंकी जैसा किया जा सकता है!!!”

‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है जो अवैध अप्रवासन के मुद्दे पर बनाई गई है।

फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है, जिसे भरपूर सराहना भी मिली है। इस फिल्म में शाहरुख़ अपने पिछले दोनों किरदारों से बिलकुल अलग अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *