पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ कई राज्यों में बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज मिलने वाली जानकारी में गुजरात, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले सप्ताह मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान और में भी बारिश होने के संकेत दिए हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ कई राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर बरसात के साथ बर्फबारी का अनुमान है। यहाँ के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के संकेत मिले हैं। ऐसे में यहाँ का तापमान तो गिरेगा ही और इसके परिणामस्वरूप मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

फिलहाल कश्मीर में इस समय धुंध वाला मौसम है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने के आसार हैं। इसी क्रम में मौसम विभाग के मुताबिक़ जम्मू कश्मीर में भी अगले सप्ताह हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। इसके नतीजे में देश के कई हिस्सों में मौसम न होने के बावजूद बारिश हो सकती है।

इस बीच तमिलनाडु में भारी बारिश को देखते हुए राजधानी चेन्नई के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान आने की भी आशंका जाहिर की गई है। इस बदले मौसम के चलते तमिलनाडु और केरल पहले से ही बिन मौसम बरसात झेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *