जंतर मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान खान ने अपनी बात रखी है। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया है कि शांतिपूर्ण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है।
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सपोर्ट करते हुए लिखा कि जो प्रोटेस्ट शांत तरीके से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया और ये देखकर बहुत दुख हुआ। साथ ही अभिनेता ने इस बात पर ख़ुशी भी व्यक्त की है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकसाथ आए हैं। इसी के साथ सलमान ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि इंडिया एजुकेशनल हब बने।
सलमान खान ने पोस्ट यही भी लिखा कि यह देखकर बहुत दुख हुआ कि छात्र और उनके परिवार घायल हुए। पेपर लीक को एक बहुत गंभीर मुद्दा बताते हुए उन्होंने बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए उन्होंने स्टूडेंट के एकजुट होने और उनके पेरेटेंस के सहयोग को सुखद बताया।
सलमान आगे लिखते हैं, ‘मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। स्टूडेंट ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपने फ्यूचर बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। ये आंदोलन ही सही तरीका है। स्टूडेंट्स ने इसे सही तरीके से किया। वो बहुत साहसी और बहादुर हैं। एजुकेशन के लिए मोटिवेटेड ये जेनरेशन भारत का नाम रोशन करेगी।’
इस मुद्दे को लेकर सलमान ने यह भी लिखा, ‘ये मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशनल सिस्टम के बीच का है। इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। हमारे देश के बच्चों को इसका क्रेडिट दिया जाए।
आगे उन्होंने लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार बच्चों को पूरा सपोर्ट देगी और एजुकेशनल सिस्टम को मजबूत करेगी। उन्होंने इसे सभी के लिए फायदे की स्थिति बताया और कहा कि वह पॉजिटिव डिसिजन की उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।
सलमान का कहना है कि जो भी लोग पढ़ना चाहते हैं उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। उनका कहना है कि एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। आगे वह उम्मीद करते हैं कि बाहर से लोग आए इंडिया में पढ़ाई करने और इंडिया एजुकेशनल हब बने।