बड़ी खामोशी से हिट होने के साथ चार सौ गुना से ज़्यादा मुनाफा कमा चुकी है यह फिल्म

साउथ की ये फिल्म बड़ी ही ख़ामोशी से आई और ज़बरदस्त हिट हो गई है। रिलीज के 25 दिनों में इस फिल्म ने न सिर्फ बेहतरीन कमाई की बल्कि शानदार प्रॉफिट भी कमा लिया है। जी हाँ, यहाँ ज़िक्र हो रहा है रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ का।

सोलो फिल्म ‘इरुमुडी’ की कहानी त्रिनाथ (रवि तेजा) की कहानी है। वह शराब की लत से जूझता एक ऐसा पिता हैं जो अपनी बेटी मणिकंटा (बेबी नक्षत्र) के अच्छे भविष्य के लिए अयप्पा दीक्षा लेने का फ़ैसला करता है।

सैकनिल्क की रपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने अपनी रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार 2.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है। फिल्म की भारत में 25 दिनों की कुल नेट कमाई अब 182.90 करोड़ रुपये हो गई है। इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई की बात करें तो यह अब 234.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि ‘इरुमुडी’ को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म ने रिलीज के 25 दिनो में 182.90 करोड़ की नेट कमाई के साथ 147.90 करोड़ का रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट हासिल किया है। फिल्म क्क यह प्रॉफिट 422.57 फीसद है।

इमोशनल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ के इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस समय यह फिल्म सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाण ने किया है यह फिल्म मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स, दोनों के लिए ही जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हुई है। ‘इरुमुडी’ नेटफ़्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *