ओटीटी पर सिक्का जमाकर नंबर वन बनी यह कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

ज़रूरी नहीं कि जिस फिल्म के दर्शक सिनेमाघर में न हो उसको घर बैठे दर्शक भी अनदेखा कर दें। मेकर्स को उम्मीद वाली कुछ फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाती, लेकिन ओटीटी पर यह धमाल मचा देती हैं।

ओटीटी पर सिक्का जमाकर नंबर वन बनी यह कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

ऐसी ही साल 2025 की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर जलवा दिखा रही है। नंबर पर ट्रेंड कर रही इस दो नायकों वाली फिल्म ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया है। जिस फिल्म की बात की जा रही है वह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और उसका नाम है ‘जॉली एलएलबी 3’।

हालाँकि रिलीज के कुछ दिनों बाद ही यह टॉप टेन लिस्ट में ट्रेंड करने लगी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी ज़बरदस्त है। ‘जॉली एलएलबी 3’ एक कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।

इस फिल्म की की कहानी न्याय और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अक्षय कुमार वकील जगदीश्वर उर्फ जॉली की भूमिका में हैं जबकि अरशद वारसी एडवोकेट जगदीश उर्फ जॉली के किरदार में नजर आते हैं।

राजस्थान के बीकानेर केसेट पर फिल्माई गई यह कहानी एक बड़े बिजनेसमैन की बदौलत एक किसान राजाराम सोलंकी की जमीन हड़प लेने की कहानी है। परेशान होकर राजाराम खुदकुशी कर लेता है। बाद में उसकी पत्नी मामले को कोर्ट लेकर जाती है।

दोनों वकील इस कहानी में आमने सामने आते हैं। सौरभ शुक्ला ने जज सुंदरलाल त्रिपाठी का रोल निभाया है। इस फिल्म को सुभाष कपूर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर और सुशील पांडे अहम किरदारों में हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ 14 नवंबर को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसने अब टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है। देशभर में यह मूवी नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।

ट्रेड वेबसाइठ सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 116.75 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। दुनियाभर में ‘जॉली एलएलबी 3’ की टोटल कमाई 170.8 करोड़ रुपये रही। फिल्म का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट एवरेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *