88वें ब्याह के लिए बेताब है 61 बरस का ये इंडोनेशियाई बाशिंदा

जकार्ता : इंडोनेशिया के पश्चिम जावा का रहने वाला 61 वर्षीय व्यक्ति अपने जीवन में 88वीं बार शादी करने जा रहा है। ये शादी वह अपनी पूर्व पत्नी के साथ रचाने वाले हैं।

88 वें ब्याह के लिए बेताब है 61 बरस का ये इंडोनेशियाई बाशिंदा

इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक कई बार शादी करने के लिए इस शख्स को “प्लेबॉय किंग” की उपाधि दी गई है। 61 वर्षीय व्यक्ति पेशे से किसान है।

इस वरिष्ठ नागरिक का कहना है कि भले ही हम लंबे समय से अलग रह रहे हैं, लेकिन हमारे बीच प्यार अभी भी है। इसलिए वह अपनी पूर्व पत्नी को शादी के लिए मना नहीं कर सकते।

https://twitter.com/vartha24/status/1587994616384565248

दूल्हे ने खुलासा किया कि उसकी पूर्व पत्नी अभी भी उससे प्यार करती है। पूर्व में उसके साथ होने वाली पहली शादी भले ही मात्र एक महीना ही चली थी। पत्नियों में इस महिला का नंबर 86वें नंबर पर आता है।

61 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उसने पहली बार 14 साल की उम्र में शादी की, जबकि उसकी पत्नी उससे दो साल बड़ी थी। उन्होंने कहा- “उस समय मेरे बुरे व्यवहार के चलते मेरी पत्नी ने शादी के दो साल बाद तलाक मांगा।”

उन्होंने ‘बुरे व्यवहार’ की व्याख्या नहीं की, जबकि 87 शादियों से उनके कितने बच्चे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *