खराब एयर क्वालिटी में भारत फेहरिस्त में सबसे ऊंचे पायदान पर

दुनियाभर के देशों में हवा की क्वालिटी के मामले में भारत की स्थिति सबसे ख़राब है। भारत के चार शहर सबसे प्रदूषित टॉप शहरों में दर्ज हैं। यहाँ हवा की खराब गुणवत्ताके चलते औसत एक्यूआई ही 500 के ऊपर है।

खराब एयर क्वालिटी में भारत फेहरिस्त में सबसे ऊंचे पायदान पर

तापमान गिरने के साथ ही भरता में एयर क्वालिटी में गिरावट बढ़ने लगी है। इसका सबसे बुरा प्रभाव उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। यहाँ एक्यूआई लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। उत्तर भारत में दिल्ली सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में घने प्रदुषण के चलते सांस लेना मुश्किल है।

दिल्ली और आसपास के जिलों में बीएस-6 को छोड़कर अन्य डीजल वाहनों पर पाबन्दी लगाई गई है। इस बेकाबू प्रदुषण के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 8 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूल चाहें तो इन बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं।

दुनियाभर के आंकड़ों का जायज़ा लेने पर पता चलता है कि इस समय भारत में प्रदूषण सबसे उच्च स्तर पर है। यहां के अधिकतर शहरों में सुबह एक्यूआई 500 के पार मिला। एक्यूआई की ये नाप बेहद खतरनाक है।

प्रदूषित हवा वाले देशों में चीन दूसरे नंबर पर है। यहां बाओडिंग शहर का एक्यूआई- 500 है इसके अलावा बाक़ी स्थानों पर ये 200 से नीचे है। बांग्लादेश 170 के औसत एक्यूआई के साथ दुनिया के चौथे सबसे प्रदूषित शहर में है। पांचवां नंबर पाकिस्तान का है, जहां औसत एक्यूआई – 157 पर है। लाहौर का एक्यूआई वर्तमान में 480 और शरकपुर शरीफ का एक्यूआई 247 है। जबकि बाकी अन्य शहरों का आंकड़ा 200 के नीचे है।

शहरों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा भारत में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में बिहार के कटिहार और आरा तथा मध्य प्रदेश का भोपाल शहर शामिल है। हरियाणा का सिरसा भी ख़राब वायु के कारन प्रदूषित सूची में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *