पहली अप्रैल 2026 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेशवासियों की ज़िंदगी से जुड़े कई नियम भी बदल रहे हैं। इनमे एजुकेशन, हेल्थ, टोल टैक्स से लेकर किसानों की इनकम पर असर पड़ने वाला है।
अप्रैल की पहली तारिख से होने वाले ये बदलाव आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
हेल्थ सेक्टर में फैलने वाली बीमारियों से मुक़ाबले के लिए भी प्रयास किए गए हैं। पहली अप्रैल से पूरे राज्य में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दस अप्रैल से हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव करेंगी।
ये साल किसानों के लिए अच्छी खबर लाया है। गेहूं का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। सपोर्ट प्राइस अब 2425 रुपये से बढ़कर 2585 रुपये हो गया है। छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये की बढ़ोतरी के साथ, किसानों को कुल 2605 रुपये प्रति क्विंटल का पेमेंट किया जाएगा।
नई रेट लिस्ट के मुताबिक़ अगर आप नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफ़र करते हैं, तोइसके लिए पहले के मुक़ाबले अधिक खर्च करना होगा। टोल प्लाज़ा में हल्की गाड़ियों के लिए 5 रुपये से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट लखनऊ-काशीनगर हाईवे, टेंवा टोल प्लाज़ा और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (भगवानपुर से चौरासी पारस तक) पर लागू होंगे। गौरतलब है कि अभी मिनी बसों के टोल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
एजुकेशन के क्षेत्र में 2026-27 के सेशन में बदलाव की बात करें तो-
स्कूल हाई-टेक और सेफ होंगे
यूपी बोर्ड के नए एकेडमिक सेशन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
कक्षा 9 और 11 में अब वोकेशनल एजुकेशन ज़रूरी होगी।
डिजिटल सेफ्टी का ध्यान रखते हुए बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचाने के लिए स्कूलों में ‘साइबर क्लब’ बनाए जाएंगे। मोबाइल फोन और गेम्स के इस्तेमाल पर भी खास नज़र रखी जाएगी।
छात्राओं के लिए बनाए जाने वाले ‘शक्ति मंच’ के तहत वे लीडरशिप स्किल्स सीखेंगी और अपने आइडिया साझा करेंगी।
प्रार्थना सभाओं में सप्ताह में एक बार अख़बार पढ़ना ज़रूरी होगा, और योग और मेडिटेशन एक्टिविटीज़ ज़रूरी होंगी।
सरकार ने नए सेमेस्टर में जुलाई में यूनिट टेस्ट, सितंबर-अक्टूबर में मिड-टर्म एग्जाम और जनवरी-फरवरी 2027 में बोर्ड एग्जाम होंगे। छुट्टियों का ऐलान कते हुए इस साल 24 ऑफिशियल और 31 ऑप्शनल छुट्टियों की जानकारी दी है।