मैं बस जैसी हूं, वैसी ही रह रही हूं- मनीषा कोइराला

पचपन साल की मनीषा कोइराला का नया अंदाज़ हर क‍िसी को चौंका रहा है। एक्‍ट्रेस ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा है कि वह अब वही बनकर रहना चाह रही हैं, जो वह असल में हैं। मनीषाके नए ग्रे बालों वाले लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में हैं।

नेपाल के प्रमुख राजनेता प्रकाश कोइराला की बेटी मनीषा कोइराला ने 90 के दशक में हिंदी से लेकर तमिल फिल्‍मों तक राज कर चुकी हैं। नेचुरल ब्‍यूटी की ह‍िमायती मनीषा को अपने समय की सबसे लोकप्रिय, सबसे महंगी और सबसे सुन्दर अभिनेत्री के रूप में पहचान भी मिली।

फिलहाल अब मनीषा ने असली बने रहना पसंद किया है। इससे पहले साल 2024 में संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में मल्‍ल‍िकाजान का किरदार निभाने वाली मनीषा हाल ही अपने नैचुरल ‘सॉल्ट-एंड-पेपर’ लुक के साथ नजर आईं। अपने इस बदलाव के बारे में बात करते हुए मनीषा कहती हैं, ‘यह आज़ादी महसूस करने जैसा लगता है। एक शांत आत्मविश्वास। अब मैं खूबसूरती के किसी तय पैमाने में फिट होने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मैं बस जैसी हूं, वैसी ही रह रही हूं।’

मनीषा कोइराला ने अपने फ़िल्मी सफर में 3 फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड, 1 फ‍िल्‍मफेयर साउथ और ‘हीरामंडी’ के लिए एक फ‍िल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड हासिल किए हैं। नेपाल सरकार ने भी साल 2001 में उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ गोरखा दक्षिणा बाहु’ से सम्मानित किया।

साल 1989 में नेपाली फिल्‍म ‘फेरी भेटौला’ से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू करने वाली मनीषा ने 1991 में हिंदी फिल्‍म ‘सौदागर’ से भारतीय सिनेमा में इंट्री ली। बीते वर्षों में उन्होंने कैंसर को शिकस्त दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *