भारत रत्न से आज सम्मानित हो रही है ये चार हस्तियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से आज चार हस्तियों सम्मानित कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया गया था। इनमे से चार को मरणोपरांत ये सम्मान दिया जा रहा है।

भारत रत्न से आज सम्मानित हो रही है ये चार हस्तियां

सम्मान पाने वाली ये शख्सियत हैं- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन।

भारतीय जनता पार्ट के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को ये सम्मान 31 मार्च को दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। ख़राब स्वास्थ्य के चलते अडवाणी इस समारोह में नहीं आ सके।

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मान पाने वालों के परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया। कल लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्रीनरसिम्हा राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर तथा एमएस स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *