कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं होगी शूटिंग, रेस्लिंग और तीरंदाजी की प्रतियोगिता

2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स से तीनअहम खेलों को हटा दिया गया है।भारत के लिए ये खबर एक झटके की तरह है क्योंकि यहाँ के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स और इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिता में जिन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उनमे से राष्ट्रमंडल खेल 2026 के मेजबान विक्टोरिया ने कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी को अपनी प्रारंभिक खेल कार्यक्रम सूची से हटा दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं होगी शूटिंग, रेस्लिंग और तीरंदाजी की प्रतियोगिता

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ द्वारा ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया को 2026 संस्करण के मेजबान के रूप में पुष्टि की। मेलबर्न, जिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारेट और गिप्सलैंड सहित कई शहरों में आयोजित होने वाला यह पहला संस्करण होगा। प्रारंभिक सूची में आयोजन समिति द्वारा जिन विषयों को शामिल किया है, उनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बीच वॉलीबॉल, टी20 क्रिकेट, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, लॉन बाउल, नेटबॉल, रग्बी सेवन्स, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *