केजीएफ: चैप्टर 2 ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका

बॉक्स ऑफिस पर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ धूम मचा रही है। प्रशांत नील निर्देशत और यश स्टारर एक्शन ड्रामा देखने के लिए सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार है। 100 करोड़ के बजट से तैयार होने वाली फिल्म ने एक दिन में ही अपनी पूरी लागत वसूलने के बाद अतिरिक्त कमाई कर डाली है। फील का दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा है।

केजीएफ: चैप्टर 2 ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका

ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने भारत में 134.5 करोड़ और वर्ल्डज वाइड 165-175 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तकरीबन दोगुनी रकम का मुनाफा किया है। केजीएफ 2 ने मलयालम न्यू इयर के दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 100 से 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।


केजीएफ 2 ने पहले दिन फिल्म के हिंदी वर्जन से बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रचा था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 165 करोड़ हुआ। दूसरे दिन इसके हिंदी वर्जन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर अब तक कुल 275 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।


केजीएफ: चैप्टर 2 दो दिन में अब तक 265-280 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है। केजीएफ-2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 45 से 47 करोड़ रुपए कमाए और सिर्फ दिन में इसके हिंदी पार्ट ने 98-100 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे और चौथे दिन पर ये फिल्म अपने व्यापार में और भी ज्यादा इजाफा करेगी, क्योंकि अधिककर लोगों की छुट्टी शनिवार- रविवार के दिन ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *