उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच होगा गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की खबर आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान के ज़रिए कांग्रेस से गठबंधन की बात कही है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच होगा गठबंधन

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा।” सीटों के बटवारे के सवाल पर अखिलेश यादव का जवाब था- “कोई विवाद नहीं है, जल्दी ही इसका ऐलान होगा।”

अनुमान है कि सपा और कांग्रेस के मध्य सीटों के बटवारे पर समझौता हो गया है और जल्दी ही प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिये इसे साझा किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक़ अखिलेश यादव कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 से 19 सीटें दे सकते हैं।

समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में एंट्री लेने वाले नेताओं के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी में वापस आएंगे। आगे उन्होंने कहा कि अगर नहीं आए तो उनके खिलाफ वाले सपा में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *