बोलीविया की एंडीज़ माउंटेन रेंज में साइंटिस्ट्स ने 18,000 से ज़्यादा डायनासोर के पैरों के निशान खोजे हैं, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल डायनासोर फुटप्रिंट साइट बताया जा रहा है, ये निशान लगभग छह करोड़ सालों से अधिक समय से सुरक्षित हैं ।यह अभी तक का का सबसे बड़ा संग्रह है।

यह ज़रूरी खोज यूएसए की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के एक्सपर्ट्स की 6 साल की रिसर्च और फील्डवर्क के बाद हुई, जिसे मशहूर साइंटिफिक जर्नल PLOS One में पब्लिश किया गया था।
टीम ने बहुत ही बारीकी से टोरो टोरो नेशनल पार्क के कैरेरास पम्पा एरिया में 16,600 पैरों के निशान डॉक्यूमेंट किए, जबकि 1,378 और तैरने के निशान भी खोजे गए। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी में कहा गया है कि यह उन डायनासोर के हैं जो पुरानी झील में तैरते या पानी में चलते थे।
रिसर्चर्स ने बोलीविया के कैरेरास पम्पा इलाके में नौ जगहों पर 16,000 से ज़्यादा डायनासोर के निशान डॉक्यूमेंट किए हैं। इससे अलग-अलग पैरों के निशान, लगातार चलने के रास्ते, पूंछ के निशान और तैरने के निशानों के लिए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। ये जगहें अपर क्रेटेशियस की 80,000 स्क्वायर फीट से ज़्यादा खुली चट्टानों को कवर करती हैं।
दरअसल टोरो टोरो नेशनल पार्क में मिले पैरों के निशान से यह भी पता चला है कि यह सिर्फ चलने और भागने के निशान नहीं हैं। इनमें तैरने के निशान के अलावा पूंछ घसीटने के और अचानक मुड़ने के निशान भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि डायनासोर यहां पानी के पास रहते थे और लगातार कुछ ना कुछ गतिविधियों में लगे रहते थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ने से ठीक पहले उनके पंजे कीचड़ में दब गए और सदियों के कटाव से वह बचे रहे।
स्टडी के को-ऑथर रॉबर्टो बियागी के मुताबिक, दुनिया में किसी और जगह पर एक ही जगह पर इतने सारे थेरोपोड पैरों के निशान नहीं मिले हैं। इनमें से ज़्यादातर पैरों के निशान थेरोपोड्स के हैं, इन दो पैरों वाले मांसाहारी डायनासोर को थेरोपोड्स कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस साइट पर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं, जिनमें छोटे 10-सेंटीमीटर के पैरों के निशान शामिल हैं, जो मुर्गे के साइज़ के डायनासोर के थे, जबकि बड़े 30-सेंटीमीटर के पैरों के निशान एक बड़े डायनासोर के थे जो लगभग 33 फीट लंबा था।












