दुनिया का सबसे बड़ा एफ्रो हेयरस्टाइल अमरीकी महिला के नाम

न्यूयॉर्क की एक महिला के एफ्रो हेयरस्टाइल को दुनिया का सबसे बड़ा एफ्रो हेयरस्टाइल बताया है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे बड़े एफ्रो हेयरस्टाइल की खूबी के साथ अपने यहां स्थान दिया है।

दुनिया का सबसे बड़ा एफ्रो हेयरस्टाइल अमरीकी महिला के नाम

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, जेसिका एल. मार्टिनेज का हेयरस्टाइल 6 फीट 287 इंच का है। इस खूबी के आधार पर उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा एफ्रो हेयरस्टाइल का मालिक होने के नाते ऑफिशियली रूप से जगह दी गई है।

इससे पहले, इवान डुगास नाम की एक महिला ने 2010 में सबसे बड़े एफ्रो हेयरस्टाइल वाली महिला का टाइटल जीता था। इवान डुगास लुइसियाना की रहने वाली हैं। उनके एफ्रो का व्यास 5.41 फीट था, और उन्होंने 2010, 2021, और 2023 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था

इवान ने न्यूयॉर्क के एक हेयर सैलून में ऑफिशियली यह टाइटल नई रिकॉर्ड होल्डर जेसिका एल मार्टिनेज को सौंप दिया।डुगास का कहना है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स आइकन टाइटल मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो मेरे पास 15 साल से है।

जेसिका एल मार्टिनेज के बालों की ऊंचाई 11.42 इंच, चौड़ाई 12.2 इंच और गोलाई 6 फीट 2.87 इंच थी। यह सम्मान पाने वाली जेसिका एल मार्टिनेज ने कहा कि मैं स्कूल के दिनों तक अपने बाल प्रोफेशनली स्ट्रेट करवाती थी, लेकिन कॉलेज के पहले साल के बाद मैंने अपने नेचुरल बाल अपनाने का फैसला किया। पिछली बार जब मैंने अपने बाल स्ट्रेट करवाए, तो मुझे लगा कि यह मेरी पर्सनैलिटी के खिलाफ है, इसलिए मैंने यह प्रैक्टिस छोड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *