विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना महामारी को अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण बताया

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना महामारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सोर्स के मुताबिक़ कोरोना महामारी से जुड़ी पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी अभी भी लागू है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना महामारी को अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण बताया

इस सम्बन्ध में अधिकारियों का कहना है कि समिति इस बात से सहमत है कि कोरोना महामारी अब भी एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी को फैले हुए 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं और अब इस बीमारी के प्रसार पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी इस बीमारी के फैलने का डर बना हुआ है।

गौरतलब है कि 3 साल की इस अवधि में कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली है और अभी भी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *