मौसम ने बदला तेवर और गर्मी ने कराया तपिश का एहसास

प्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा हैं। चिलचिलाती धूप के कारण बढ़ते पारे ने सूरज की तपिश का एहसास दिला दिया है। बीते दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज इसके अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस जाने की उम्मीद है।

मौसम ने बदला तेवर और गर्मी ने कराया तपिश का एहसास

अब सूरज के तेवर और बढ़ने के अलावा लू के थपेड़े लगने का मौसम आ चुका है। हालांकि इस बार गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में देर से आई है।


मौसम विभाग का कहना है कि 18-19 व 20 अप्रैल को धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।


इस बीच पंजाब राज्य में फरीदकोट में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा।

विभाग ने कई राज्यों में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 18-19 व 20 अप्रैल को धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 16 अप्रैल से मौसम बदलाव का पूर्वानुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *