टेक्सास के डेयरी फार्म में लगी भीषण आग से 18 हजार मवेशियों की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य के एक डेयरी फार्म में भयानक विस्फोट और आग लगने से 18,000 मवेशियों की मौत हो गई।

टेक्सास के डेयरी फार्म में लगी भीषण आग से 18 हजार मवेशियों की मौत

टेक्सास के कृषि आयुक्त सिड मिलर ने एक बयान में कहा कि यह राज्य के इतिहास में सबसे घातक जंगल की आग थी।डमटाउन में साउथ फोक डेयरी फार्म में विस्फोट और उसके बाद आग लग गई।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ यह फार्म एक परिवार का था। ये परिवार टेक्सास का सबसे बड़ा दूध उत्पादक था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालत काबू में आने पर पता चला कि 18,000 से अधिक गायों की मौत हो गई है।

दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक व्यक्ति आग में फंसा हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से मिली जानकारी से पता चला कि डेयरी फार्म का कर्मचारी इसमें फंस गया था, जिसे अधिकारियों ने बचा लिया है और अस्पताल में भर्ती करवाया है।

फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने आशंका जताई कि किसी उपकरण में आई खराबी के कारण विस्फोट हुआ है। विस्फोट और आग के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *